झारखंड में आज हो सकती है बारिश

2 Min Read

रांची। झारखंड में मौसम विभाग ने आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य में आज बारिश और तेज हवा की संभावना है।

मौसम विभाग ने राज्य के उत्तर पूर्वी भाग में कई जगहों पर गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने कल भी बादल छाए रहने लेकिन मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। वहीं राज्य के कई हिस्सों में एक बार फिर तापमान में बढ़त दर्ज की जा रही है।

राज्य में पिछले 24 घंटे के तापमान पर नजर डालें तो कही जगहों पर गर्जन के साथ बारिश हुई है।

राज्य में सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर में दर्ज की गई, जहां 10 मिमी बारिश हुई है। इसके अलावे गुमला, लोहरदगा सहित राज्य के कई इलाके में बारिश हुई है।

राज्य में सबसे अधिक तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज में दर्ज किया गया है। राज्य में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा।

राज्य में 15 मई के बाद किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। ना ही मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना जाहिर की गयी है।

मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान के अनुसार मौसम सामान्य रहेगा, बारिश के आसार नहीं है।

19 मई को राज्य के उत्तर पूर्वी भाग में गर्जन औऱ हल्के दर्जे की बारिश के आसार हैं। 17 मई तक राज्य में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें

मंत्री आलमगीर आलम पहुंचे ईडी आफिस, पूछताछ शुरू

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं