दिन में गर्मी तो रात में लग रही सर्दी,जानिए झारखण्ड का मौसम का हाल [It is hot during the day and cold at night, know the weather condition of Jharkhand]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

झारखंड। दिन में गर्मी तो रात में लग रही सर्दी यही है झारखंड का मौसम का हाल। कभी दोपहर के समय तेज गर्मी तो वहीं शाम होते होते लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। कुछ ऐसा ही हाल राज्य के अधिकांश जिलों में देखा जा रहा है।

मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवार्ती तूफ़ान का असर झारखंड से पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। जिसकी वजह से राज्य के मौसम में उतनी सकारात्मक नहीं देखी जा रही है।

वहीं इसकी वजह से आज राज्य के मौसम में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं जताई गई गई। राज्य का मौसम पूरी तरह से सामान्य रहनेवाला है.वहीं आज बारिश की संभावना ना के बराबर है।

आज अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना

वहीं आज राज्य में मौसम की बात करें, तो आज अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहेगा.वहीं दोपहर के समय कड़क धूप खिलेगी, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास होगा।

वहीं मौसम विभाग की ओर से अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है। वहीं शाम के समय मौसम न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को सिहरन महसूस हो सकती है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, 7 तक छाये रहेंगे बादल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं