दिवाली पर रांची आना हुआ मुश्किल, महंगा पड़ रहा फ्लाइटों का टिकट [It is difficult to come to Ranchi on Diwali, flight tickets are becoming expensive]

1 Min Read

रांची। दिवाली और छठ को लेकर लोग काफी उत्सुक रहते है। यही त्योहार बहार रहे लोगों का घर वापसी का समय भी होता है।

दरअसल, फ्लाइट यात्रियों के लिए दीपावली के दिन यानी 31 अक्तूबर को रांची आना काफी मेहेंगा पड़ रहा है। इसका असल कारण टिकट की महंगाई है।

दिल्ली, मुंबई से रांची आने का किराया 15 हजार तक बढ़ा

बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई से रांची आनेवाले यात्रियों को आम दिनों की अपेक्षा तीन से 15 हजार रुपये तक अधिक देना पड़ रहा है। 31 अक्तूबर को बेंगलुरु-रांची डायरेक्ट फ्लाइट का किराया 10,650 से 25239 रुपये, दिल्ली-रांची का किराया 10,119 से 19998 रुपये, मुंबई-रांची का किराया 17364 से 19728 रुपये, हैदराबाद-रांची का किराया 8156 से 12776 रुपये, कोलकाता-रांची का किराया 4547 से 5702 रुपये, चेन्नई-रांची का किराया 12599 से अधिक, गोवा-रांची का किराया 17088 रुपये से अधिक, पटना-रांची का किराया 3115 रुपये से अधिक, अहमदाबाद-रांची का किराया 12227 रुपये से अधिक व भुवनेश्वर-रांची का किराया नन-स्टॉप फ्लाइट में 6161 रुपये से अधिक है।

इसे भी पढ़ें

दिवाली और छठ महापर्व पर रेलवे चलाएगी 2 स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को होगी सुविधा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं