मज़लिसे ओलमा झारखंड के द्वारा किया गया इस्लाहे मुआसरा का कार्यक्रम।[Islahe Muasara program organized by Majlise Olama Jharkhand]

2 Min Read

मज़लिसे ओलमा झारखंड के सदर मौलाना सब्बीर मज़ाहिरी की ज़ेरे निगाह प्रोग्राम का हुआ संपन्न

रातु । रातु प्रखंड अंतर्गत हुरहुरी नूर मस्जिद में इस्लाहे मुआसरा का प्रोग्राम मज़लिसे ओलमा झारखंड के द्वारा संपन्न । इस प्रोग्राम का आग़ाज़ कारी जानमोहम्माद के द्वारा क़ुरआन पाक की तिलावत से शुरू किया गया ।

उसके बाद पूरे प्रखंड से आये हुए ओलमा हज़रात ने समाज के अंदर फैली हुई जो बुराइयाँ है जैसे नशाख़ोरी,शराबी ,जुआरी से निकाल कर कैसे सही रास्ते पर लाया जाये ,शादी विवाह के मौक़े पर मस्जिद में निकाह ,फ़िज़ूलख़र्ची से बचने ,दहेज लेने और देने से बचना साथ ही साथ बच्चों बड़ो और मस्तूरात की हफ़्तवारी तालीम का निज़ाम बनाना।

इस पर तमाम लोगो ने एक आवाज़ में लबैक हो कर अहद किया ।इसके लिए साथ साथ प्रखंड अंजुमनों के ज़िम्मेदारानों ,दानीश्वरमंद लोगो ने एक से बढ़ कर एक मशवरा दिये । इसके लिए नौजवानों की एक ग्रुप की तस्कील भी हुई जिसमे इन बुराई को जड़ से ख़त्म करने के लिए अंजुमन का सहयोग से किया जायेगा ।

इस मौक़े पर मुख्य रूप से मजलिसें ओलमा के सदर जनाब मौलाना सब्बीर साहब ,सेक्रेट्री अबू तलहा नदवी साहब,मौलाना अब्दुल हकीम ,मौलाना अबदुल्ला,मौलाना अब्दुल जब्बार,मुफ़्ती ज़ुल्फ़ान , मौलाना परवेज़,मुफ़्ती अब्दुल हसीब मौलाना अब्दुल मन्नान, रातु अंजुमन के सदर अताउल्लाह अंसारी,सेक्रेट्री अनीसुल रहमान, नायब सदर अंजुम ख़ान,ख़ज़ांची अजमूल हक़ ,
,समाजसेवी ऐनुल हक़,मो शाहिद ,रजब अली ,ख़लील अंसारी,मोहिउद्दीन अंसारी ,इमरान अंसारी, हफ़ीज़ सलीम ,मौलाना मनोवर, प्रखंड और अंजुमनों के तमाम सदर सेक्रेट्री और मेम्बरान समेत गाँव के सैकड़ो लोग मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें

भारत बंद समर्थक सड़क पर, जानिए झारखंड में बंद का कहां कितना असर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं