क्या कल्पना सोरेन बनने जा रहीं झारखंड की CM

2 Min Read

विधायकों की बैठक में मौजूदगी कर रही इशारा

रांची। क्या कल्पना सोरेन झारखंड की नई मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। यह सवाल अभी झारखंड में चर्चा के केंद्र में है। दरअसल झामुमो विधायकों की सीएम हेमंत सोरेन संग हुई बैठक के बाद यह चर्चा शुरू हुई है।

आमतौर सियासी मसलों से दूर रहनेवाली कल्पना सोरेन भी बैठक में मौजूद थीं। इसके बाद ही यह चर्चा शुरू हो गई है। जमीन घोटाला मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है।

ईडी की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद सियासी हलचल बढ़ी हुई है। कल यानी 31 जनवरी को मुख्यमंत्री ईडी के समक्ष अपना बयान दर्ज करानेवाले हैं। इसके आगे के लिए झामुमो ने अपना प्लान तैयार कर लिया है।

कयास लगाये जा रहे हैं कि यदि हेमंत सोरेन को कानून में जकड़ने की कोशिश हुई, तो वह लालू यादव की तर्ज पर सीएम पद से इस्तीफा देकर अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बना सकते हैं।

संभवत विधायकों की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा भी हो गई है। अभी थोड़ी ही देर में झामुमो की प्रेस कांफ्रेंस होनेवाली है। इसमें इन सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद है।

इधर सीएम की बैठक खत्म होने के बाद कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि यह सरकार चल रही है और आगे भी चलती रहेगी। जनता ने इसे पांच वर्ष के लिए चुना है। भाजपा इस सरकार को डिस्टर्ब करने की लगातार प्रयास कर रही है। हम उसके साजिश को नाकाम करेंगे।

वहीं, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि हेमंत सरकार को अपदस्थ नहीं किया जा सकता है। हमलोग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ खड़े हैं। यह सरकार चलती रहेगी।

इसे भी पढ़ें

बापू वाटिका पहुंचे बापू को श्रद्धांजलि दी सीएम हेमंत ने

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं