इरफान अंसारी ने कहा जल्द दी जायेगी रिम्स के डॉक्टरों को प्रमोशन [ Irfan Ansari said that RIMS doctors will be promoted soon]

1 Min Read

रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 11वें दिन मंगलवार को सदन में स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि जीबी की बैठक बुलाकर रिम्स के डॉक्टरों को जल्द ही पदोन्नति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व में पदोन्नति में विसंगतियां हुई है, इसे वह स्वीकार करते हैं। इसके लिए उन्होंने फाइल भी मंगाया है। अब जीबी की बैठक बुलाकर पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

डॉक्टर इरफान अंसारी कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप के ध्यानाकर्षण का जवाब दे रहे थे। विधायक कच्छप का कहना था कि डॉक्टरों को पदोन्नति नहीं मिलने से पूर्व में जो पदोन्नति दी गई उसमें भारी गड़बड़ी हुई है। 60 साल की उम्र के बाद ज्वाइन करने वाले डॉक्टर पदोन्नति नहीं मिलने के कारण जूनियर हो गये हैं और नियमित डॉक्टर जिन्हें सीनियर चिकित्सकों ने पढ़ाया है वह जूनियर हो गये। कच्छप ने राज्य के ही विशेषज्ञ चिकित्सकों को रिम्स डायरेक्टर बनाने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले डायरेक्टर कार्यकाल पूरा किए बगैर बीच में ही चले जाते हैं इससे रिम्स की व्यवस्था पर गंभीर असर पड़ता है।

इसे भी पढ़ें

इरफान अंसारी ने इमरान प्रतापगढ़ी को झारखंड आने का दिया निमंत्रण

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं