शिव रंग में रंगे इरफान अंसारी, रखा व्रत और बीजेपी को किया चैलेंज

IDTV Indradhanush
2 Min Read

जामता़ड़ा। जामताड़ा में महाशिवरात्रि के मौके पर कुछ अलग ही नजारा दिखा। जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी भी शिव के रंग में रंगे नजर आये।

शुक्रवार को शिवरात्रि के मौके पर उन्होंने शिव मंदिर में पूजा अर्चना की और माथा टेका। आज उन्होंने उपवास भी रखा है।

इस मौके पर उन्होंने भाजपा वालों को ढोंगी बताया। साथ ही रमजान में रोजा रखने का सलाह दी। उन्होंने कहा कि जब इरफान अंसारी शिवरात्रि में उपवास रख सकता है, तो बीजेपी वाले रमजान में रोजा क्यों नहीं रख सकते।

भाजपा वाले भी आगे आएं और मुस्लिम समुदाय के धर्म के प्रति समर्पण दिखाएं और रोजा रखें। विधायक इरफान अंसारी ने जामताड़ा के राजबाड़ी स्थित पुराने शिव मंदिर में जाकर पूजा की।

विधायक ने भगवान शिव से सबको शक्ति प्रदान करने की मंगल कामना की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी वालों को नसीहत भी दी।

विधायक इरफान अंसारी ने पूजा अर्चना करने के बाद कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व काफी धूमधाम और हर्षोल्लाह के साथ मनाया जाता है।

उन्होंने शिव की महिमा को अपरंपार बताया। कहा शिव में शक्ति है, सबको शक्ति प्रदान करें और सबका मंगल हो।

शिव बारात में शामिल होते हैं विधायक

विधायक ने कहा कि महाशिवरात्रि धूमधाम से भी मनाते हैं और शिव की बारात में शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि में उपवास भी रखते हैं ताकि धर्म के प्रति समर्पण हो, जो दिखाना चाहिए।

उन्होंने भाजपा वालों पर धर्म के नाम पर भाईचारा बिगाड़ने का आरोप लगाया और उन्हें ढोंगी करार दिया। उन्होंने भाजपा वालों को रमजान के महीने में मुस्लिम समुदाय के धर्म के प्रति समर्पण भाव दिखाते हुए रोजा रखनें की नसीहत दी।

जिससे समाज में और देश में एक अच्छा मैसेज जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका उपवास रखना और पूजा करने का एकमात्र मकसद यह संदेश देना है कि देश में अच्छा मैसेज जाय।

इसे भी पढ़ें 

धनबाद के बाघमारा इलाके में कोल डंप पर वर्चस्व की लड़ाई में फायरिंग और बमबारी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं