IRCTC job fraud case: IRCTC में नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाला मास्टरमाइंड गोड्डा पुलिस के हत्थे चढ़ा

1 Min Read

IRCTC job fraud case:

गोड्डा। गोड्डा पुलिस ने IRCTC में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गोड्डा निवासी राकेश रौशन को गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान आरोपी के पास से एक छोटा की-पैड मोबाइल फोन, IRCTC के नाम से तैयार फर्जी चेकलिस्ट और फर्जी एग्रीमेंट से जुड़े कई दस्तावेज बरामद हुए।

मामला तब सामने आया जब लोगों ने गोड्डा नगर क्षेत्र में नौकरी का लालच देकर ठगी और फर्जी प्रशिक्षण केंद्र चलाने की शिकायत की। पुलिस ने विशेष छापेमारी दल बनाकर कई जगह सघन छापेमारी की, जिसके बाद राकेश रौशन को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अन्य साथियों के साथ इस फर्जीवाड़े में शामिल होने की बात स्वीकार की। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Share This Article