झारखंड पुलिस विभाग में खाली होंगे कई महत्वपूर्ण पद
रांची। झारखंड कैडर के 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी एमएस भाटिया जनवरी 2025 में अपनी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटेंगे। वर्तमान में वे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में आईजी एडमिन के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले, उन्हें डीजी (पुलिस महानिदेशक) रैंक में प्रोफार्मा प्रोन्नति भी मिल चुकी है, जिसकी अधिसूचना गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी की थी।
जनवरी 2025 में खली होंगी डीजी रैंक के पद
झारखंड पुलिस में जनवरी 2025 में एक साथ तीन डीजी रैंक के पद खाली होने जा रहे हैं। इनमें 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार सिंह, 1992 बैच के आरके मल्लिक, और 1993 बैच के मुरारी लाल मीणा शामिल हैं, जो वर्तमान में डीजी रैंक के अधिकारी हैं।
इसके अलावा, आईजी रैंक में भी एक पद रिक्त होने जा रहा है, क्योंकि 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी राजकुमार लकड़ा, जो वर्तमान में आईजी जैप के पद पर कार्यरत हैं, जनवरी में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इन बदलावों से झारखंड पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण पदों पर रिक्तता की स्थिति उत्पन्न होगी।
इसे भी पढ़ें
भारतीय महिला टीम थाईलैंड को हराकर बनीं एशियाई बैंडमिंटन की चैंपियन








