IPS Indrajit Mahatha: IPS इंद्रजीत महथा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

2 Min Read

IPS Indrajit Mahatha:

रांची। झारखंड कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी इंद्रजीत महथा की जिम्मेदारी बढ़ा दी गई है। पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के मुताबिक, वर्तमान में महथा झारखंड जगुआर (STF) में DIG के पद पर कार्यरत हैं। अब वे नियमित नियुक्ति तक रांची रेंज के DIG के कार्यालय के कुछ प्रशासनिक कार्यों का संचालन भी करेंगे।

रांची रेंज के डीआइजी का अतिरिक्त प्रभारः

DGP के निर्देश पर डीआईजी (कार्मिक) द्वारा इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि रांची रेंज के DIG का पद रिक्त होने के कारण कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक मामले लंबित पड़े थे। इनमें पदोन्नति, एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (ACP), मॉडिफाइड एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (MACP) और अन्य प्रशासनिक निर्णय शामिल हैं, जिनका निष्पादन नहीं हो पा रहा था।

स्पष्ट किया गया है कि इंद्रजीत महथा को यह अतिरिक्त जिम्मेदारी केवल कार्यालय स्तर के प्रशासनिक कार्यों के निष्पादन के लिए दी गई है। इसका उद्देश्य रांची रेंज के अंतर्गत आने वाले जिलों में पुलिस प्रशासन के कामकाज को सुचारू बनाए रखना और लंबित मामलों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। जब तक इस पद पर किसी अधिकारी की नियमित नियुक्ति नहीं होती, तब तक वे यह दायित्व निभाएंगे।

इसे भी पढ़ें

Jharkhand IPS Officer: झारखंड में 48 आईपीएस अधिकारियों का बड़ा तबादला, 14 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं