रांची : इंडियन ओवरसीज बैंक के झारखंड प्रमुख सर्वेश कुमार ने गुरुवार को पुरुलिया रोड स्थित आर्च बिशप हाउस में जाकर झारखंड धर्म प्रांत के आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो से सद्भावना मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान इंडियन ओवरसीज बैंक द्वारा कारपोरेट सामाजिक दायित्व के तहत जारी गतिविधियों से क्षेत्रीय प्रबंधक ने आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो को अवगत कराया।
श्री कुमार ने आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो को झारखंड में मिशनरीज द्वारा संचालित काल्याणकारी योजनाओं के सुगम क्रियान्वयन में इंडियन ओवरसीज बैंक की ओर से उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न योजनाओं का भी विवरण साझा किया। आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो ने इंडियन ओवरसीज बैंक की ओर से जनकल्याण के लिए निभाये जा रहे सामाजिक दायित्व कार्यक्रमों की प्रशंसा की।
आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो ने कहा कि इंडियन ओवरसीज बैंक जनकल्याण के कार्यक्रमों में भागीदारी दर्ज करा अप्रतिम मिसाल कायम कर रहा है। उन्होंने कहा कि बैंक की जनसुलभ योजनाओं से समाज के विकास को गति मिली है।
आईओबी के झारखंड के राज्य प्रमुख ने मुलाकात के दौरान आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो को अश्वस्त किया कि भविष्य में भी बैंक प्रबंधन समाज कल्याण के लिए मिशनरीज की ओर से संचालित कार्यक्रमों में अग्रणी सहभागी बना रहेगा। मुलाकात के दौरान आर्कबिशप फेलिक्स टोप्पो तथा उनके सहयोगियों के साथ-साथ इंडियन ओवरसीज बैंक पुरूलिया रोड शाखा के वरीय शाखा प्रबंधक विकास कुमार और अन्य मौजूद थे।







