International Yoga Day : राजकीय कार्यक्रम में मंत्री बन्ना गुप्ता और सीपी सिंह ने किया योग

3 Min Read

रांची। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज झारखंड सरकार की ओर से बिरसा मुंडा फन पार्क में राजकीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आयुष निदेशालय की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि पूर्व मंत्री और रांची विधायक सीपी सिंह और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव एके सिंह विशिष्ट अतिथि रहे।

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोविड के बाद शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो गई है, उस कमी को योग से दूर किया जा सकता है।

बन्ना गुप्ता ने दी शुभकामनाएं

बन्ना गुप्ता ने योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोविड के बाद शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो गई है, उस कमी को योग से दूर किया जा सकता है।

आज पूरा विश्व योग से लाभान्वित हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह कोई मुद्दा नहीं है कि प्रधानमंत्री कहां योग कर रहे हैं।

जरूरत इस बात की है कि ज्यादा से ज्यादा लोग योग करें। उन्होंने कहा कि समय की कमी के कारण वे भी कुछ आसन और मुद्राएं ही कर पाते हैं।

25 साल से योग कर रहाः सीपी सिंह

BJP विधायक सीपी सिंह ने विश्व योग दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे 25 वर्षों से योग कर रहे हैं।

कुछ वर्ष पूर्व ह्रदय की सर्जरी होने के कारण कुछ प्रतिबंध हैं, इसके बावजूद वे आज भी कुछ योगासन व प्राणायाम करते हैं। उन्होंने कहा कि योग के साथ-साथ प्राणायाम भी जरूरी है।

इस साल की थीम ‘स्वयं और समाज के लिए योग’

इस वर्ष व्यक्ति से समष्टि तक को समावेशित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वयं और समाज के लिए योग” रखी गई है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रोटोकॉल के अनुसार योग किया जाता है।

शुद्ध आत्मा और स्वस्थ शरीर के साथ जीवन जीने की प्राचीन पद्धति “योग” को वैश्विक मान्यता दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था।

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 11 दिसंबर 2014 को पीएम मोदी के प्रस्ताव को मंजूरी दी और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की।

उसके बाद 2015 से हर साल 21 जून को पूरे विश्व में बड़े उत्साह के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

इसे भी पढ़ें

 इंटरनेशनल योग डे, बचपन से ही योग करना सीखें, रोग रहेंगे दूर, सेहत रहेगी तंदरुस्त

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं