जानें कैसे कार्यक्रम में हो सकेंगे शामिल
रांची। विश्व प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर ब्रह्माकुमारी शिवानी पहली बार रांची में पधार रही हैं। उन्हें 2019 में भारत के राष्ट्रपति द्वारा “नारी शक्ति सम्मान” से नवाजा गया था।
एक दशक से अधिक समय से बीके शिवानी ने अपने आध्यात्मिक विचारों के माध्यम से लोगों को चिंता, तनाव, गंदी आदतें, नाखुश रिश्ते और आत्मसम्मान से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने में मदद की है।
क्या है उत्सव हर पल का कार्यक्रमः
इस विशेष अवसर पर, ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र द्वारा “उत्सव हर पल” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम 10 नवंबर 2024 को हरिवंश टाना भगत इनडोर स्टेडियम, खेलगांव, रांची में संध्या 4 बजे से होगा। सभी प्रतिभागियों को कार्यक्रम के लिए 3:30 बजे तक पहुंचने की सलाह दी गई है।
मेडिटेशन सत्र भी होगाः
यहां उनका मेडिटेशन सत्र भी चलाया जाएगा। यह कार्यक्रम मानवता की सेवा में एक महत्वपूर्ण पहल है और ब्रह्माकुमारी शिवानी के विचारों का लाभ उठाने का यह सुनहरा अवसर है।
इसे भी पढ़ें








