रिम्स हॉस्टर अविलंब खाली करने का निर्देश

1 Min Read

मारपीट की घटना के बाद रिम्स प्रशासन ने उठाया कदम

रांची। रिम्स में जूनियर और सीनियर छात्रों के बीच हुई मारपीट के बाद प्रबंधन ने सख्त कदम उठाया है। एमबीबीएस और डेंटल के छात्रों को अविलंब हॉस्टल खाली करने को कहा गया है। कहा गया है कि कमरा छोड़ते वक्त छात्र अपना पूरा सामान साथ लेकर जाए।

15 दिनों के बाद नए सिरे से कमरे को अलॉट किया जाएगा। साथ ही 15 दिन के लिए सत्र 2019 से 2023 तक की सभी कक्षाएं स्थगित कर दी गयी हैं। इतना ही नहीं, मारपीट में शामिल सभी छात्रों को अपने अभिभावकों के साथ आने को कहा गया है।

ऐसे छात्रों को अब शपथ पत्र देना होगा कि ऐसी घटना दुबारा नहीं घटेगी। रिम्स के डीन डॉ विद्यापति ने कहा कि विद्यार्थी लगातार मारपीट और देर रात पार्टी कर रिम्स की छवि को धूमिल कर रहे हैं। अब नये सिरे से 15 दिनों बाद हॉस्टव का आवंटन होगा।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं