15 हजार घूस लेते रंगे हाथ धराया दारोगा

1 Min Read

दुमका। साहेबगंज में एक दारोगा घूस लेते रंगे हाथों धराया है। एसीबी की टीम ने साहिबगंज जिला के रांगा थाना में एएसआई मो शमशाद अहमद को घूस लेते पकड़ा है। एएसआई 15000 रुपये रिश्वत लेते धराया है। एएसआई ने  हरेंद्र साहा नामक व्यक्ति से घूस की मांग की थी।

बहरी गांव निवासी हरेन्द्र साहा और जयदेव साहा के बीच मारपीट हुई थी। हरेन्द्र साहा ने एफआईआर दर्ज कराया था। जयदेव ने भी हरेन्द्र के खिलाफ केस दर्ज कराया। इस मामले की जांच एएसआई शमशाद अहमद कर रहा था।

उसने हरेन्द्र केस मजबूत करने के लिए 15 हज़ार रुपये की मांग की थी। साथ ही जयदेव साहा की गिरफ्तारी का आश्वासन भी दिया था। वहीं, हरेंद्र चाहता था कि पुलिस कानूनी कार्रवाई करें। जब केस आगे नहीं बढ़ा, तो उसने दुमका एंटी करप्शन ब्यूरो में लिखित शिकायत की।

इस शिकायत पर एसीबी के अधिकारियों ने पहले जांच की। फिर दुमका से टीम साहिबगंज पहुंची। एसीबी के डीएसपी के मुताबिक एएसआई शमशाद अहमद को 15 हज़ार रुपये रिश्वत लेते थाने में ही रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड: IAS और IPS की भिड़ंत में मोहरा बने सांसद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं