Indigo Fight: रांची एयरपोर्ट पर बाल-बाल बचा इंडिगो का विमान, 95 यात्री थे सवार

2 Min Read

Indigo Fight:

रांची। रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो का एक विमान बाल-बाल बच गया। यहां एक बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली से रांची पहुंची इंडिगो फ्लाइट की उतरते वक्त रनवे पर हार्ड लैंडिंग हुई। इससे विमान में बैठे 95 यात्रियों की जान खतरे में आ गई थी। बताया जा रहा है कि विमान संख्या 6E5066 अपने निर्धारित समय से 9 मिनट पूर्व रांची पहुंचा। रांची एयरपोर्ट पर लैंड करते वक्त रनवे पर विमान की झटके के साथ हार्ड लैंडिंग हुई। जिससे यात्रियों को काफी जोर का झटका लगा। हालांकि कुर्सी की पेटी बंधे होने के कारण किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आयी।

पायलट ने दिखाई समझदारीः

पायलट ने अपनी समझदारी से विमान को बड़ी दुर्घटना होने से बचा लिया और विमान रनवे पर ही रहा। बताया जा रहा है कि विमान में कोई तकनिकी खराबी आ गई थी, जिसके बाद उसे एप्रोन पर लाया गया और यात्रियों के विमान से उतरने के बाद जांच की गयी। जाँच के बाद इंजीनियरों ने तकनीकी खराबी के कारण विमान को ग्राउंडेड घोषित कर दिया। हालाँकि उस समय तक रांची से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की चेकिंग और बोर्डिंग हो चुकी थी। वहीं प्रशासन की तरफ से घोषणा की गयी कि विमान को तकनीकी खराबी के कारण ग्राउंडेड घोषित कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें

Patna Airport Accident: पटना एयरपोर्ट पर टली बड़ी दुर्घटना, उड़ान भरते ही इंडिगो विमान से टकराया पक्षी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं