झारखंड में आज से 31 मई तक भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी [Heavy rain and thunderstorm warning in Jharkhand from today till 31 May]

3 Min Read

Indian Meteorological Department:

रांची, एजेंसियां। भारतीय मौसम विभाग (आइएमडी) ने झारखंड में 29 मई से 31 मई 2025 तक भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के प्रभाव के कारण राज्य में व्यापक स्तर पर मौसम परिवर्तन देखने को मिल रहा है।

यह निम्न दबाव अब साइक्लोनिक सर्कुलेशन का रूप ले रहा है, जिससे आगामी दिनों में झारखंड के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका है।

Indian Meteorological Department: 29 से 31 मई तक भारी वर्षा और येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि 29, 30 और 31 मई को झारखंड के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है। इन तीन दिनों के लिए पूरे राज्य में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 1 जून को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

Indian Meteorological Department: तेज हवाएं और तापमान में गिरावट

इस मौसम परिवर्तन के साथ झारखंड में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। बारिश और बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट देखी गई है।

राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री कम है। वहीं, राज्य में सबसे अधिक तापमान गोड्डा में 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बारिश से प्रभावित इलाके और सावधानियों की जरूरत

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को चाईबासा में 15 मिमी और रांची में 5 से 7 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इससे शहर के कई इलाकों में जल जमाव की स्थिति बन गई। देर रात को संताल परगना, गुमला, रामगढ़, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भी मध्यम से भारी वर्षा हुई।

आइएमडी के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि निचले इलाकों मंव रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। नदी-नालों से दूर रहें, खेत-खलिहानों में जाने से बचें, और पेड़ या बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों। बिजली गिरने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी गई है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में हर साल 4 लाख से अधिक वज्रपात, थंडरिंग-लाइटनिंग के कारण 12 वर्षों में 2300 से ज्यादा की मौत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं