India vs South Africa match in Ranchi: रांची में इतने तारीख से मिलेगा India vs South Africa मैच के टिकट, जाने कीमतें

2 Min Read

India vs South Africa match in Ranchi:

रांची। झारखंड की राजधानी रांची एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच देखने को तैयार है। 30 नवंबर 2025 को JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच के लिए तैयारियां तेज़ हैं, वहीं दर्शकों के लिए टिकट कीमतों में हल्का इजाफा किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, इस बार टिकट की कीमतें पिछले मैच की तुलना में करीब 10 प्रतिशत तक बढ़ाई गई हैं। पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच 27 जनवरी 2023 को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मुकाबले के रूप में खेला गया था, जिसमें टिकट ₹1000 से ₹10000 तक के थे। इस बार कीमतें बढ़कर ₹1100 से ₹11000 के बीच होने की संभावना है। हालांकि, टिकट दरों की आधिकारिक घोषणा JSCA की ओर से जल्द की जाएगी।

टिकट बिक्री 25 या 26 नवंबर से शुरू:

टिकट बिक्री 25 या 26 नवंबर से शुरू होगी। क्रिकेट प्रेमी टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से खरीद सकेंगे। ऑफलाइन बिक्री JSCA स्टेडियम के पश्चिमी गेट के पास बने काउंटरों पर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी, जबकि दोपहर 1 से 2 बजे तक लंच ब्रेक रहेगा।

स्टेडियम की तैयारियां और पिछला रिकॉर्ड:

JSCA स्टेडियम अब तक 6 वनडे, 3 टेस्ट और 4 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले आयोजित कर चुका है। यहां आखिरी वनडे मैच 9 अक्टूबर 2022 को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया था, जिसमें भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी।

तीन साल बाद वनडे मैच की मेजबानी को लेकर रांची के क्रिकेट प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह है। उम्मीद है कि 30 नवंबर को JSCA स्टेडियम खचाखच भरा रहेगा और शहर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की चमक से सराबोर होगा।

इसे भी पढ़ें

JSCA: JSCA ने समाप्त की रणजीत और संतोष सिंह की सदस्यता


Share This Article