Ranchi fans celebrate India win:
रांची। कोलंबो के ऐतिहासिक आर प्रेमदासा स्टेडियम में कल खेले गए टी-20 विश्व कप मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान पर शानदार जीत दर्ज की। मैच के हर रोमांचक पल ने फैंस को दीवाना बना दिया। ईशान किशन की धाकड़ बल्लेबाजी और टीम इंडिया की शानदार रणनीति ने भारत को विजयी बनाया।
रांची में सड़कों पर जश्नः
जैसे भारत ने मैच जीता, रांची के हर कोने में खुशी की लहर दौड़ गई। युवाओं की टोली हाथों में तिरंगा लिए सड़कों पर उतर गई और जीत का जश्न मनाने लगी। छोटे-बड़े सभी अपनी खुशी का इजहार कर रहे थे।
हर-हर महादेव से गूंजा अलबर्ट एक्का चौकः
बड़ी संख्या में लोग अलबर्ट एक्का चौक पर जमा हुए, जहां “भारत माता की जय”, “जय श्रीराम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा इलाका गूंज उठा।












