मुख्यमंत्री आवास में इंडिया गठबंधन के विधायकों का जुटना शुरू [India Alliance MLAs started gathering at Chief Minister’s residence]

1 Min Read

आज हो सकता है सरकार बनाने का दावा

रांची। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में जेएमएम सहित सहयोगी कांग्रेस के विधायकों का आना शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में थोड़ी ही देर में इंडिया गठबंधन विधायकों की बैठकशुरू होगी होगी।

अभी तक चमड़ा लिंडा, मथुरा महतो, योगेंद्र महतो, सविता महतो, दीपक बिरुआ, रामदास सोरेन, लुईस मरांडी सहित 13 विधायक पहुंच चुके हैं।

जानकारी के अनुसार राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा आज ही पेश किया जायेगा। 26 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह होने की बात कही जा रही है।

इसे भी पढ़ें

संथाल परगना को झारखंड से अलग करना चाहती है भाजपा- हेमंत सोरेन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं