6 दिसंबर को INDIA गठबंधन की बैठक

2 Min Read

5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों की होगी समीक्षा

नई दिल्ली। चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम के बीच INDIA गठबंधन ने अपने चौथे बैठक के तारीख की घोषणा की है। 6 दिसंबर को गठबंधन के सभी नेताओं को कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने दिल्ली बुलाया है। इस दौरान पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव पर चर्चा होगी। साथ ही, आगे की रणनीति भी पर भी मंथन होगा।

बता दें कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना विधानसभा चुनाव का परिणाम आज आ रहा है। रुझानों में मध्यप्रदेश-राजस्थान में बीजेपी बहुमत के पार पहुंच गई है।

वहीं, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और बीजेपी के बीच टक्कर चल रही है। तेलंगाना में पहली बार कांग्रेस सत्ता में आती दिख रही है। जबकि मिजोरम में वोटों की गिनती 4 दिसंबर को होगी।

पटना में हुई थी पहली बैठक

बताते चलें कि 2024 में प्रधानमंत्री के सामने खड़े होने के लिए विपक्षी सरकार एक मंच पर आई है। विपक्षी एकता की ये मुहिम बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शुरू की गई है। नीतीश कुमार ने देश के सभी छोटे दल के नेताओं से मुलाकात कर उन्हें अपने साथ आने का न्योता दिया।

इसके बाद विपक्षी एकता की पहला बैठक 23 जून को पटना में हुई। जिसमें 15 दल शामिल हुए। इसके बाद दूसरी बैठक  17-18 जुलाई को बेंगलुरु में हुई। जहां 26 दल एक साथ आए थे। तीसरी बैठक  31 अगस्त-1 सितंबर को मुबंई में हुई। यहां 28 दल पहुंचे थे। वहीं 6 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली बैठक में सभी 28 दलों को मीटिंग के लिए बुलाया है।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं