बिशुनपुर से निर्दलीय प्रत्याशी शिवकुमार भगत ने चलाया जनसंपर्क अभियान [Independent candidate from Bishunpur Shiv Kumar Bhagat launched a public relations campaign]

1 Min Read

लोहरदगा। झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही प्रत्याशियों का जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। इस बीच बिशुनपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी शिवकुमार भगत उर्फ टून टून ने भंडरा प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया।

इस दौरान वो ग्रामीणों से रू-ब-रू हुए और 13 नवंबर को अपने पक्ष में वोट देने की अपील की। जनसंपर्क अभियान के दौरान शिवकुमार भगत ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और जीत के बाद उनकी समस्याओं को दूर करने और इलाके के विकास को लेकर हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

शिवकुमार भगत ने बिटपी, पतरा टोली, बलसोता सरना टोली, सोरंदा बांधटोली, पलमी, सेमरा, धनमुंजी, भौरो नदी टोली, भैसमुंदो, मसमानो, बेदाल, मलंग टोली, अमदरी, गड़रपो, पोढहा सहित कई गांवों का दौरा किया।

मौके पर इम्तियाज अंसारी, साजिद अंसारी, राधेश्याम साहू, रकीब अंसारी, दानियल लकड़ा, मंसूर अंसारी, इसराफिल अंसारी, फिरोज अंसारी सहित बड़ी तादाद में कार्यकर्ता मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें

झारखंड विधानसभा चुनाव में इन 10 सीटों पर क्या होगा ?

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं