स्वतंत्रता दिवस 2024, मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण [Independence Day 2024, Chief Minister hoisted the flag at Morhabadi ground]

2 Min Read

रांची। आज देश अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के मोरहाबादी मैदान में ध्वजारोहण किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के मोरहाबादी मैदान में परेड का निरीक्षण किया उसके बाद सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया।

हेमंत सोरेन ने 78वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड वासियों और देशवासियों को बधाई दी।

झारखंड के बिरसा मुंडा, वीर सिद्धो-कान्हू, बाबा तिलका मांझी जैसे अन्य वीर सपूतों को नमन किया।

साथ ही देश के सुरक्षा के लिए समर्पित वीर सैनिकों, सुरक्षा बलों और पुलिस के जवानों को स्वतंत्रता दिवस कि बधाई देते हुए कहा हमारे देश के वीर सैनिक कठोरतम परिस्थितियों में भी देश की सीमाओं कि सुरक्षा कर रहे हैं। ऐसे सैनिकों की बहादुरी, त्याग और बलिदान पर देशवासियों को गर्व है।

इसके बाद उन्होंने झारखंडवासियों को मिली योजनाओं का बखान किया। अंत में उन्होंने कहा कि हमें अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए प्रगतिशील सोच के साथ विकास के राह पर आगे बढ़ना है।

इस कार्यक्रम को लेकर मोरहाबादी मैदान में 2000 से अधिक जवानों की तैनाती की गई थी और मैदान की सुरक्षा के लिए 10 डीएसपी के साथ-साथ 25 इंस्पेक्टर और 50 दारोगा को तैनात किया गया था। वहीं बम निरोधक दस्ता की दो टीम, रैप और जैप को भी तैनात किया गया था।

इसे भी पढ़ें

मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस फुल ड्रेस रिहर्सल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं