Babulal Marandi: झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठियों का बढ़ता असर, बाबूलाल ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा

2 Min Read

Babulal Marandi:

रांची। झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में झारखंड सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों को वोट बैंक बनाने के लिए वोटर कार्ड और राशन कार्ड बना रही है। मरांडी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस, झामुमो और राजद की सरकार घुसपैठियों का समर्थन कर रही है ताकि राज्य में राजनीतिक लाभ प्राप्त किया जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड में आदिवासी समाज की डेमोग्राफी तेजी से बदल रही है, खासकर संथाल परगना के इलाकों में। वहां घुसपैठियों ने आदिवासी महिलाओं से शादी कर मुखिया जैसे पदों पर कब्जा कर लिया है। अगर यह स्थिति जारी रही, तो भविष्य में ये घुसपैठी विधायक और सांसद भी बन सकते हैं।

मरांडी ने जनगणना के आंकड़े प्रस्तुत किया:

मरांडी ने जनगणना के आंकड़े प्रस्तुत करते हुए कहा कि 1951 में झारखंड में आदिवासी आबादी 35.38% थी, जो 2011 में घटकर 26.20% रह गई। वहीं, मुस्लिम आबादी में अप्रत्याशित वृद्धि हुई, जो 1951 में 8.9% थी और 2011 में बढ़कर 14.53% हो गई। इस बढ़ोतरी को उन्होंने कृत्रिम बताया और इसे राज्य की पहचान को बदलने की साजिश करार दिया।

उन्होंने यह भी बताया:

उन्होंने यह भी बताया कि 2019 से 2024 के बीच मतदाताओं की संख्या में 16.7% की बढ़ोतरी हुई, जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है। खासकर आरक्षित विधानसभा सीटों पर वोटरों की संख्या में असामान्य बढ़ोतरी हुई है, जिससे राज्य की राजनीतिक स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

Hemant government: हेमंत सरकार का बड़ा तोहफा, शिक्षक दिवस पर 10,592 अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं