68वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन, मंत्री रामदास सोरेन ने मांदर बजाकर किया शुभारंभ [Inauguration of the 68th National School Sports Competition, Minister Ramdas Soren started it by playing the mandar]

1 Min Read

रांची। रांची में 68वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन भव्य रूप से हुआ। मोरहाबादी स्थित भगवान बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन समारोह में राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने मांदर बजाकर प्रतियोगिता का आगाज किया।

कार्यक्रम में रांची के विधायक सीपी सिंह और कई अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे। उद्घाटन समारोह की शुरुआत मशाल प्रज्वलन के साथ हुई, जिसे राष्ट्रीय एथलीट संजीव भारती, दीपक मुंडा, प्रज्वल और मनीष बेदिया ने किया।

मंत्री रामदास सोरेन ने खेलों को संस्कृति और जीवनशैली का अहम हिस्सा बताया और भारतीय खिलाड़ियों के ओलिंपिक प्रदर्शन पर गर्व व्यक्त किया।

समारोह में पारंपरिक नागपुरी लोकनृत्य, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुति और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

साथ ही, झारखंड की अंडर-14 हॉकी टीम 6 जनवरी को उत्तर प्रदेश से सेमीफाइनल मुकाबले में भिड़ेगी, जिससे राज्य में खेलों के प्रति उत्साह और बढ़ गया है।

इसे भी पढ़ें

शिक्षा की गुणवता में सुधार लाना मेरी प्राथमिकताः मंत्री रामदास सोरेन

Share This Article
Exit mobile version