लोहरदगा में वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए भावी वोटरों के साथ स्काई बैलून का उद्धघाटन

2 Min Read

लोहरदगा : जिले में आनेवाले लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की टीम पूरी तरह अलर्ट नजर आ रही है।

जिले में मतदान का वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए कई तरह के कार्यक्रम और जगह-जगह पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जिले के अधिकारी जागरूक कर रहे हैं ताकि जिले में वोट प्रतिशत को बढ़ाया जा सके।

इसी को लेकर बुधवार को लोहरदगा समाहरणालय परिसर में जिले के उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण, डीडीसी दिलीप सिंह शेखावत समेत जिले के अन्य अधिकारियों ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए भावी वोटरों के साथ स्काई बैलून का उद्धघाटन किया।

इस दौरान लोगों से वोट देने की अपील की गई। इस कार्यक्रम में जिले के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने भी हिस्सा लिया।

जिले में स्वीप कार्यक्रम के जरिये चुनाव का पर्व देश का गर्व के स्लोगन के साथ लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि लोग जागरूक हों और देश के निर्माण में वोट देकर लोकतंत्र को मजबूत करें।

उपायुक्त ने जनता से वोट देने का अपील करते हुए कहा है कि नए वोटर देश निर्माण में वोट का महत्व समझें और घरों से निकलकर वोट दें।

इसे भी पढ़ें

केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के नेता अनशन करेंगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं