रांची में सीआईडी की महिला डीएसपी चेन स्नैचर्स का बनी शिकार, विरोध करने पर धक्का देकर गिराया [In Ranchi, CID’s female DSP became victim of chain snatchers, pushed her to the ground after protesting.]

2 Min Read

रांची। राजधानी रांची में चेन स्नैचर्स का मनोबल बढ़ गया है। अब सुनसान इलाकों को छोड़ भीड़भाड़ वाली सड़कों पर भी चेन छिनतई कर रहे हैं।

राजधानी रांची के भीड़भाड़ वाले कचहरी चौक पर एक महिला डीएसपी को शिकार बना लिया।

इतना ही नहीं महिला डीएसपी ने जब चेन छीने जाने का विरोध किया, तो स्नैचर्स ने धक्का देकर उन्हें गिरा दिया।

अपराधियों के हौसले इतने बढ़ गये हैं कि वे पुलिस अफसरों के साथ भी आपराधिक वारदात करने से नहीं कतरा रहे हैं।

बेखौफ अपराधियों ने रांची के अपराध अनुसंधान विभाग में पदस्थापित डीएसपी सरिता मुर्मू के गले से सोने की चेन छीन ली है।

कोतवाली थाना में मामला दर्ज

इस संबंध में डीएसपी सरिता मुर्मू ने कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाने में डीएसपी द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है कि वह अपने निजी काम से कचहरी चौक गई थीं।

जब वह कचहरी चौक के पास पहुंचीं, तो बाइक सवार दो अपराधी वहां आये और उनके गले से सोने की चेन छीनकर भाग गए।

जब उन्होंने ने इसका विरोध किया, तो अपराधियों ने उन्हें धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया।

48 घंटे के अंदर गिरफ्तारी का दावा

इस मामले को लेकर कोतवाली थानेदार रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। उन्होंने दावा किया है कि 48 घंटे के अंदर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें

रांची में क्राइम अनकंट्रोल,. बढ़ी छिनतई की घटनाएं

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं