झारखंड में गरीबों की बल्ले-बल्ले, एक किलो दाल और नमक मिलेगा मुफ्त

1 Min Read

रांची। झारखंड में गरीबों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें एक किलो दाल के साथ नमक भी मुफ्त मिलेगा।

झारखंड कैबिनेट ने इसकी मंजूरी दे दी है। साथ ही राज्य में अब ‘दाल वितरण योजना’ और नमक वितरण योजना’ का नाम बदल कर ‘मुख्यमंत्री दाल वितरण योजना और ‘मुख्यमंत्री नमक वितरण योजना’ कर दिया गया है।

सरकार ने ‘राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम’ के दायरे में आने वाले लोगों को एक किलो चना दाल और एक किलो नमक मुफ्त देने का फैसला लिया है।

पहले इसके लिए एक-एक रुपये लिए जाते थे। खाद्य सुरक्षा योजनाओं के तहत आने वाले सभी परिवारों को इसका लाभ मिलेगा।

कैबिनेट ने इस योजना पर 2023-24 के लिए 3.30 करोड़ रुपये और भविष्य के वित्तीय वर्ष के लिए 7.92 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।

इसके अलावा धान खरीद के लिए करीब 1.32 अरब रुपए की रिवाल्विंग फंड की भी स्वीकृति दी गई है।

साथ ही सब्मिशन ऑन एग्रिकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना के तहत राज्य के कृषकों के लिए कृषि संयंत्र की खरीद पर 80 प्रतिशत अनुदान देने का फैसला किया है। पहले यह अनुदान 40 से 50 प्रतिशत था।

इसे भी पढ़ें 

सीडीपीओ की परीक्षा में उम्र सीमा में छूट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं