झारखंड में 9 सीटों पर एनडीए और 5 पर इंडी गठबंधन का कब्जा [Jharkhand Lok Sabha Result]

1 Min Read

रांची। झारखंड के 14 लोकसभा सीटों के नतीजे लगभग तय हो चुके हैं। मतगणना अंतिम चरण में है।

जल्द ही चुनाव आयोग इसकी आधिकारिक घोषणा करेगा। 14 में से 9 लोकसभा सीट पर एनडीए गठबंधन ने कब्जा जमाया है।

वहीं इंडी गठबंधन ने 5 सीटों पर जीत हासिल की है। 2019 के मुकाबले इस बार एनडीए को झारखंड में तीन सीटों का नुकसान हुआ है।

इंडी गठबंधन ने दोनों सीटिंग सीट पर कब्जा बरकरार रखा साथ ही भाजपा से तीन सीटें झटक ली है।

झारखंड की 14 सीटों का हाल

लोकसभा सीट जीती

रांची भाजपा-संजय सेठ

कोडरमा भाजपा-अन्नपूर्णा देवी

जमशेदपुर भाजपा-विद्युतवरण महतो

धनबाद भाजपा-ढुल्लू महतो

गोड्डा भाजपा-निशिकांत दुबे

हजारीबाग भाजपा-मनीष जायसवाल

चतरा भाजपा-कालीचरण सिंह

पलामू भाजपा-वीडी राम

गिरिडीह आजसू-चंद्रप्रकाश चौधरी

खूंटी कांग्रेस-कालीचरण मुंडा

लोहरदगा कांग्रेस-सुखदेव भगत

सिंहभूम जेएमएम-जोबा मांझी

राजमहल जेएमएम-विजय हांसदा

दुमका जेएमएम-नलिन सोरेन

इसे भी पढ़ें

अर्जुन मुंडा ने कालीचरण मुंडा को दी बधाई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं