जमशेदपुर में पीएम मोदी ने वीर पोटो हो और जमशेद जी टाटा को किया याद [In Jamshedpur, PM Modi remembered Veer Poto and Jamshed ji Tata]

1 Min Read

जमशेदपुर। पीएम मोदी ने कहा कि मैं रांची पहुंचा तो मौसम खराब हो गया, तो मैंने तय किया की सड़क से ही जमशेदपुर जाउंगा।

रास्ते में भारी बारिश के बीच भी लोग रास्ते पर भाजपा का झंडा लेकर खड़े थे। पीएम ने कहा लोगों का ये प्यार उनके लिए आशीर्वाद है। उन्होंने आगे कहा कि कोई भी बारिश उन्हें जमशेदपुर के लोगों से मिलने से नहीं रोक सकती।

कोल्हान महान वीरों की भूमि है

पीएम मोदी ने कहा कि कोल्हान वीरों की भूमि है, कोल्हान त्याग और बलिदान की धरती है। उन्होंने आगे कहा कि कोल्हान ने वीर पोटो हो जैसे महान योद्धा दिए।

उन्होंने आगे कहा कि कोल्हान ने जमशेद जी टाटा जैसे उद्यमी के जरिए आजाद भारत के सपने को सींचा था। इसके साथ ही पीएम मोदी ने मंच से लोगों को कर्मा पर्व की बधाई भी दी।

इसे भी पढ़ें

सड़क मार्ग से रांची से जमशेदपुर पहुंचेंगे पीएम मोदी, नहीं उड़ सका हेलीकॉप्टर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं