Jharkhand Weather update: IMD का बड़ा अपडेट, दो दिन कड़ाके की ठंड के बाद बढ़ेगा तापमान, रांची–कांके समेत पूरे राज्य को राहत

Anjali Kumari
2 Min Read

Jharkhand Weather update

रांची। झारखंड में ठंड से परेशान लोगों के लिए मौसम विभाग ने राहत भरी जानकारी दी है। India Meteorological Department (IMD) के अनुसार, राज्य में अभी दो दिनों तक कड़ाके की ठंड का असर बना रहेगा, लेकिन इसके बाद तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी होगी और लोगों को सर्दी से राहत मिलने लगेगी। राजधानी रांची, कांके समेत पूरे झारखंड में अगले एक सप्ताह के दौरान मौसम में बदलाव के संकेत हैं।

दो दिन ठंड, फिर राहत

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के मुताबिक, 22 और 23 जनवरी को न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है, जिससे सुबह और रात में ठंड ज्यादा महसूस होगी। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी और तीन से चार दिनों तक ठंड से आंशिक राहत मिलेगी। सुबह के समय सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

तापमान में 3–4 डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 7 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इससे सुबह-शाम की कंपकंपी में कमी आएगी।

Ranchi Weather Forecast: अगले चार दिनों का अनुमान

आज: अधिकतम 25°C | न्यूनतम 9°C
कल: अधिकतम 26°C | न्यूनतम 11°C
परसों: अधिकतम 27°C | न्यूनतम 12°C
25 जनवरी: अधिकतम 28°C | न्यूनतम 13°C

Kanke Weather Update

कांके प्रखंड में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा।
अधिकतम तापमान: 26.5°C
न्यूनतम तापमान: 8.5°C
वर्षा: 0.0 मिमी
औसत हवा की रफ्तार: 2.2 किमी/घंटा
दिन में मौसम सुहावना रहा, लेकिन रात और सुबह ठंड का असर बना रहा।

पिछले 24 घंटे का हाल

सबसे अधिक अधिकतम तापमान: 31.2°C (चाईबासा)
सबसे कम न्यूनतम तापमान: 8.4°C (गुमला)
रांची: अधिकतम 26.6°C, न्यूनतम 12.9°C

मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल कोहरे और ठंड से सतर्क रहने की जरूरत है, लेकिन आने वाले दिनों में झारखंडवासियों को ठंड से राहत मिलने की पूरी उम्मीद है।

Share This Article