Illegal recovery: अवैध वसूली के खिलाफ ऑटो चालक गोलबंद

1 Min Read

Illegal recovery:

रांची। रांची में अवैध वसूली के खिलाफ ऑटो चालक गोलबंद हो गये हैं। झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ ने इसे लेकर 19 जुलाई को बैठक बुलाई है। इस बैठक में आगे की रणनीति तय की जायेगी। महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि चालक महासंघ द्वारा जगह-जगह अवैध वसूली के विरोध में 19 जुलाई को नामकुम सरहुल मैदान में महत्वपूर्ण बैठक होगी।

यह बैठक सुबह नौ बजे से होगी। इसमें नामकुम-रामपुर मार्ग में चलने वाले ऑटो चालक के अलावा झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसके बाद जरूरत पड़ी, तो वे सड़क पर उतरेंगे और आंदोलन करेंगे।

Auto drivers united against illegal recovery

इसे भी पढ़ें

CBI arrested CCL employees: CBI ने CCL के 4 कर्मी को किया गिरफ्तार, अवैध वसूली का आरोप

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं