जामताड़ा में अवैध शराब का खुलासा

1 Min Read

रांची। जामताड़ा में अवैध शराब फैक्ट्री पकड़ी गई है। रांची एक्साइज इंटेलिजेंस विभाग ने इसका उद्भेदन किया है।

जानकारी के अनुसार रांची एक्साइज विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर गजेंद्र सिंह, संथाल परगना क्षेत्र के डिप्टी कमिश्नर मनोज कुमार और धनबाद जोन के असिस्टेंट कमिश्नर संजय मेहता की अगुवाई में टीम ने छापेमारी की।

इस दौरान जामताड़ा थाना क्षेत्र की सुपाइडीह पंचायत में कई जगहों पर छापामारी की गयी। इस दौरान पुलिस को अवैध कारोबार के स्थानीय सरगना मनोज मंडल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने बंद घरों से हजारों लीटर विभिन्न ब्रांड की शराब जब्त की है। इसके अलावा हजारों लीटर कच्चा स्प्रीट भी पुलिस को ड्रम में मिला है।

कमिश्नर गजेंद्र सिंह ने बताया कि जामताड़ा में अवैध शराब निर्माण करने की बाबत सूचना मिल रही थी। हमने टीम बनाकर इसकी जांच की तो सभी सूचनाओं को सही पाया।

इसे भी पढ़ें

ममता बोली-बंगाल में कोई इंडिया गठबंधन नहीं

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं