Coal mine in Dhanbad: धनबाद में अवैध कोयला खदान धंसी, 9 मजदूर मरे, कई अब भी दबे

Anjali Kumari
2 Min Read

Coal mine in Dhanbad:

धनबाद। धनबाद जिले में की एक अवैध कोयला खदान में बड़ा हादसा हुआ है। खदान में पूरा मलबा ही धंस गया, जिससे 9 मजदूरों की मौत हो गई। इस हादसे ने कई परिवारों को उजाड़ दिया है।

खदान में अब भी फंसे हैं कई मजदूरः

घटना बाघमारा थाना क्षेत्र के ब्लॉक-2 इलाके मेंमें घटी है। बताया जा रहा है कि इसमें अब भी कई मजदूर फंसे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल है। अभी तक मारे गए मजदूरों की पहचान नहीं हो पाई है।

खनन के दौरान अचानक गिर पड़ा मलबाः

बताया जा रहा है कि खदान अवैध रूप से चलाई जा रही थी, और खनन के दौरान अचानक मलबा गिर गया, जिससे मजदूर दब गए। मौके पर किसी भी तरह की सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी।

सरयू राय ने दी घटना की जानकारीः

इस घटना की जानकारी विधायक सरयू राय अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर दी है। उन्होंने लिखा, ”बाघमारा,धनबाद के जमुनिया नामक स्थान पर अवैध खनन की चाल धंसने से आज रात 9 मज़दूरों की मौत हो गई है। अवैध खनन माफिया मृतकों का शव निपटाने में लगे हैं। इसकी सूचना मैंने एएपी धनबाद धनबाद को दे दी है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार चुनचुन नामक खनन माफिया प्रभावशाली संरक्षण में अवैध खनन करा रहा था।

इसे भी पढ़ें

रामगढ़ में कोयला खदान धंसी, 3 मजदूर मरे, 5 अब भी फंसे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं