अमन साव के गुर्गे मयंक ने जमीन कारोबारी से मांगी रंगदारी
रांची। जेल में बंद कुख्यात अमन साव के गुर्गे मयंक सिंह ने राजधानी रांची में फिर अपनी धमक दिखाई है।
उसने एक कारोबारी को 5 करोड़ नहीं दोने पर जान से मार देने की धमकी दी है। मयंक ने जमीन कारोबारी नागेंद्र प्रसाद सैनी से पांच करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है।
रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। नागेंद्र ने अरगोड़ा थाने में मयंक और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
इसमें कहा गया है 21 फरवरी को उनके मोबाइल पर मयंक सिंह के नाम से दो मिस्ड कॉल आए थे।
फिर वॉट्सएप पर धमकी भरा मैसेज आया, जिसमें रंगदारी मांगी गई। 27 फरवरी को फिर मैसेज भेजकर रंगदारी मांगी गई।
इसके बाद उनके ड्राइवर मनोज कुमार के फोन पर भी रंगदारी मांगी गई और एक सप्ताह में पैसे देने की बात कही।
मयंक ने इससे पहले 2021 में भी नागेंद्र से दो करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी। उन्होंने अरगोड़ा और रातू थाने को इसकी शिकायत की थी।
नागेंद्र रातू थाना क्षेत्र के पिरो में आवासीय कॉलोनी में जमीन की खरीद-बिक्री करते हैं। उन्होंने कहा है कि उनकी संपत्ति हड़पने के लिए कुछ लोग उन्हें आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान करते हैं।
इसे भी पढ़ें
सिस्टम लाचार, नहीं सुधर रही अंचल कार्यालयों की हालत, हर काम के घूस की रेट तय








