निजी हॉस्पिटल में अगर इलाज के दौरान होती है मरीज की मौत, तो बिना बिल भुगतान के सौंपना होगा शव – डॉ इरफान [ If a patient dies during treatment in a private hospital, the body will have to be handed over without paying the bill – Dr. Irfan ]

2 Min Read

रांची। स्वास्थ्य मंत्री बनते ही डॉ इरफान अंसारी एक्शन में आ गये हैं। रविवार को उन्होंने धनबाद में ऐलान किया कि अगर निजी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान अगर किसी मरीज की मौत हो जाती है तो बिना बिल चुकाये शव उसके परिजनों को सौंपना होगा।

अगर निजी हॉस्पिटल के संचालक ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

इसके लिए विभाग की ओर से हर जिले के डीसी और एसपी को पत्र भी भेजा जायेगा। कहा कि निजी हॉस्पीटल स्वास्थ्य के साथ व्यवसाय करने लगे हैं।

इस पर हर हाल में रोक लगायी जाएगी. उन्होंने कहा कि फर्जी डॉक्टरों पर भी कार्रवाई की जाएगी। सरकारी हॉस्पिटल को दिल्ली से भी बेहतर बनाया जायेगा।

पूर्व विधायक भानू ने डॉ इरफान की डिग्री पर उठाए सवाल

पूर्व विधायक भानू प्रताप शाही ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी की डिग्री पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि अब डॉ इरफान अंसारी को साबित करने का समय आ गय़ा है कि वह असली डॉक्टर हैं या रशिया वाले फर्जी डॉक्टर।

क्योंकि वे अपने नाम के आगे डॉक्टर लगाते हैं. कहते भी हैं कि रशिया से एमबीबीएस किया है। ईश्वर ने उन्हें अपनी डिग्री की सत्यता प्रमाणित करने का अवसर दिया है।

इसे भी पढ़ें

मंत्री इरफान को HC से झटका, दुष्कर्म पीड़िता की पहचान उजागर करने का आरोप बरकरार [Shock to Minister Irfan from HC, charge of revealing identity of rape victim remains intact]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं