चाईबासा के बलिबा जंगल में IED विस्फोट, एक जवान घायल [IED blast in Baliba forest of Chaibasa, one soldier injured]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

एयरलिफ्ट कर लाया गया रांची

चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिले के जराइकेला के बलिबा जंगल में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है। इसमें एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है। यहां मेडिका अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

घायल जवान का हालचाल लेने पुलिस के कई आला अधिकारी मेडिका अस्पताल पहुंचे हैं। घायल जवान कोबरा 209 बटालियन का है। उसका नाम जितेंद्र दानी हैं। चाईबासा के एसपी आशुतोष शेखर भी घटना स्थल पर पहुंचे हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनल, अनमोल, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा / कोल्हान क्षेत्र में भ्रमणशील है।

इसके बाद बुधवार से सीआरपीएफ, कोबरा और जिला पुलिस बल द्वारा एक संयुक्त अभियान छोटानागरा एवं जराईकेला थाना क्षेत्र के सीमावर्ती जंगल क्षेत्र में शुरू किया गया है।

अभियान के दौरान हुआ विस्फोट

अभियान के दौरान गुरुवार सुबह लगभग 7.30 बजे छोटानागरा थाना क्षेत्र के वनग्राम बलिबा के आस-पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को टारगेट करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये आईईडी को विस्फोट किया गया।

जिसकी चपेट में आने से कोबरा 209 बटालियन के एसआई जितेन्द्र दानी जख्मी हो गए। जख्मी जवान की स्थिति स्थिर है।

इसे भी पढ़ें

नक्सलियों का शहीदी सप्ताह शुरू, चाईबासा में नक्सलियों ने की जमकर पोस्टरबाजी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं