IAS Officers: झारखंड में 6 IAS अफसर जा चुके हैं जेल, 4 रहे हैं रांची के डीसी [6 IAS officers have gone to jail in Jharkhand, 4 have been DC of Ranchi]

3 Min Read

IAS Officers:

रांची। झारखंड राज्य गठन के बाद से अब तक भ्रष्टाचार के मामलों में छह IAS अधिकारी जेल जा चुके हैं। इनमें से चार रांची के पूर्व DC रह चुके हैं। ताजा मामला राज्य के वरिष्ठ IAS अधिकारी विनय कुमार चौबे का है, जिन्हें शराब घोटाले में ACB ने 20 मई को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। यह पहली बार है जब ACB ने किसी सीनियर IAS अधिकारी को गिरफ्तार किया है। विनय कुमार चौबे पूर्व में रांची के DC रह चुके हैं। उनके अलावा, इससे पहले भी रांची से जुड़े कई वरिष्ठ IAS अधिकारी घोटालों में फंस चुके हैं।

IAS Officers: रांची के DC रह चुके चार अधिकारी जेल गएः

सजल चक्रवर्ती: चारा घोटाले में दोषी पाए जाने के बाद जेल गए।
डॉ. प्रदीप कुमार: दवा घोटाले में सीबीआई ने भेजा जेल।
छवि रंजन: जमीन फर्जीवाड़े के दो मामलों में ईडी की कार्रवाई के बाद जेल गये, अभी जेल में ही हैं। विनय कुमार चौबे शराब घोटाले में ACB द्वारा गिरफ्तार, 20 मई को जेल भेजा गया।

IAS Officers: अन्य चर्चित मामलेः

भ्रष्टाचार के आरोपों में IAS पूजा सिंघल और सियाराम प्रसाद सिन्हा भी जेल जा चुके हैं और वर्तमान में जमानत पर हैं। वहीं, जमीन घोटाले में एसएन वर्मा और सुधीर प्रसाद के खिलाफ भी ACB ने प्राथमिकी दर्ज की थी, लेकिन उन्हें बाद में झारखंड हाईकोर्ट से राहत मिल गई थी।

IAS Officers: चारा घोटाला : 5 IAS अफसरों को मिली सजाः

बहुचर्चित चारा घोटाले में रांची स्थित CBI कोर्ट ने अब तक पांच IAS अधिकारियों को दोषी पाया है।

इनमें शामिल हैं :

सजल चक्रवर्ती
महेश प्रसाद
के अरुणगम
फूल चंद्र सिंह
बेक जुलियस

झारखंड में लगातार सामने आ रहे इन घोटालों और अधिकारियों की संलिप्तता ने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आम जनता और पारदर्शिता की मांग करने वाले संगठन दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सिस्टम में सुधार की मांग करते रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

Liquor Scam: शराब घोटालाः विनय चौबे पर मुकदमा चलाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट के वकील से राय लेगा ACB

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं