IAS officer Vinay Chaubey: गिरफ्तार IAS अफसर विनय चौबे की तबीयत बिगड़ी, रिम्स में भर्ती [Arrested IAS officer Vinay Chaubey’s health deteriorated, admitted to RIMS]

3 Min Read

IAS officer Vinay Chaubey:

रांची। झारखंड के वरिष्ठ IAS अधिकारी विनय चौबे की तबीयत अचानक बिगड़ गई, उसके बाद उन्हे रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया। 20 मई को IAS विनय चौबे और उत्पाद विभाग के संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को शराब घोटाला में ACB ने गिरफ्तार किया था।
गिरफ्तार करने के बाद इन्हे कोर्ट में पेश किया गया था, जहां इन्हे न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा भेजा गया था। जेल जाने के दो दिन बाद ही विनय चौबे की तबीयत बिगड़ गई और उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीपी और किडनी संबंधी परेशानी के बाद उन्हे रिम्स में भर्ती कराया गया।

IAS officer Vinay Chaubey: विनय चौबे समेत 5 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारीः

एसीबी ने तत्कालीन उत्पाद एवं मद्य निषेद्य विभाग के प्रधान सचिव विनय चौबे के साथ अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी की है। बुधवार को एसीबी ने लंबी पूछताछ के बाद रांची प्रक्षेत्र के रीजनल डायरेक्टर और जेएसबीसीएल के तत्कालीन जीएम ऑपरेशन एंड फाइनेंस सुधीर कुमार, वर्तमान जीएम फाइनेंस सुधीर कुमार दास और मार्शल कंपनी के प्रतिनिधि नीरज कुमार सिंह को गिरफ्तार किया था।

विनय चौबे पर साजिश के तहत जालसाजी, धोखाधड़ी से संबंधित मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोप है कि अपने लोगों को टेंडर दिलाने के लिए विनय चौबे और सिंडिकेट ने टेंटर की शर्ते ही बदल दी। देशी-विदेशी शराब का टेंडर सिंडिकेट के लोगों को दिलवाने के लिए झारखंड आबकारी नीति में फेरबदल किया और झारखंड सरकार को लाखों के राजस्व का नुकसान पहुंचाया। इस मामले में 7 एजेंसी एसीबी के रडार पर है। हजारीबाग से लेकर धनबाद तक एसीबी ने दबिश दी है।

IAS officer Vinay Chaubey: छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले में भी विनय चौबे से हुई थी पूछताछः

मार्च 2022 में झारखंड में छत्तीसगढ़ मॉडल पर आधारित उत्पाद नीति लागू हुई थी। कहा जाता है कि झारखंड की पूर्व की उत्पाद नीति को राजस्व की कसौटी पर फ्लॉप बताकर पूरा गेम प्लान तैयार हुआ था।

छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाला मामले में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर ईडी ने ईसीआईआर दर्ज कर झारखंड के तत्कालीन उत्पाद सचिव रहे विनय कुमार चौबे और पूर्व संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह से रायपुर में पूछताछ की थी। इसके बाद दोनों अधिकारियों के घरों पर ईडी की छापेमारी भी हुई थी। अब एसीबी ने इन अधिकारियों की गिरफ्तारी की है।

इसे भी पढ़ें

शराब घोटाला: IAS विनय चौबे व गजेंद्र सिंह को राहत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं