रांची : सीनियर आइएएस अधिकारी एल.खियांग्ते ने गुरुवार को झारखण्ड के नये मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण किया।
वह 1988 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। इसके पहले वह श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक के पद पर थे।
गौरतलब है कि एल.खियांग्ते ने राज्य के पूर्व मुख्य सचिव सुखदेव सिंह का स्थान लिया है। सुखदेव सिंह एटीआई के महानिदेशक बनाये गये हैं।







