आईएएस मनोज कुमार को शिक्षा सचिव का अतिरिक्त प्रभार

1 Min Read

रांची। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी मनोज कुमार को शिक्षा सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

मनोज कुमार वर्तमान में पर्यटन सचिव के पद पर कार्यरत हैं। मौजूदा शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह ओडिशा में चुनाव प्रेक्षक के रूप में पांच मई को ही चले गये हैं।

ऐसे में उनके स्थान पर मनोज कुमार को शिक्षा सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

इसे भी पढ़ें

छठा चरणः 22 प्रत्याशियों के नामांकन रद्द

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं