टेंडर कमीशन घोटाले में घिरे आईएएस मनीष रंजन, ईडी ने भेजा समन

1 Min Read

रांची। आईएएस अफसर मनीष रंजन को ईडी ने समन किया है। 24 मई को उन्हें रांची के ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

मनीष रंजन को टेंडर कमीनश घोटाला मामले में समन किया गया है। बता दें कि ईडी को जो दस्तावेज मिले हैं उसमें किसी मनीष का जिक्र था।

ईडी पता लगा रही थी कि वह मनीष कौन है। आखिरकार ईडी को पता चल गया है कि मनीष रंजन वहीं आईएएस अफसर हैं, जो पहले ग्रामीण विकास विभाग में सचिव के पद पर विराजमान थे। वर्तमान में वह भू-राजस्व विभाग में है।

दरअसल ईडी को जहांगीर आलम के घर से जो डायरी मिली है, उसमें हिसाब-किताब में मनीष और उमेश नाम के शख्स का भी जिक्र है।

एक पन्ने में मनीष को 4.22 करोड़ और उमेश को 5.95 करोड़ रुपये देने का जिक्र है। ईडी इसी बात की जांच कर रही थी कि मनीष और उमेश कौन हैं?

इसे भी पढ़ें

औफिस स्पेस सॉल्यूशंस लिमिटेड का IPO खुला

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं