IAS Manish Ranjan: मनीष रंजन को जेएसएससी अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार, 2 और अफसरों को अतिरक्ति जिम्मेदारी [Manish Ranjan given additional charge of JSSC Chairman, 2 more officers given additional responsibility]

1 Min Read

IAS Manish Ranjan :

रांची। झारखंड में भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन सीनियर अफसरों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार को जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी तरह गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल को वित्त विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

IAS Manish Ranjan :

जबकि, श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के निदेशक मनीष रंजन (Manish Ranjan) को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जल संसाधन विभाग के सचिव प्रशांत कुमार सात अप्रैल से दो मई तक अवकाश पर जा रहे हैं। उनके पास वित्त विभाग के सचिव और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी है। इसलिए सभी विभागों का अतिरिक्त प्रभार अन्य आईएएस अफसरों को सौंपा गया है।

इसे भी पढ़ें

मंत्री मिथिलेश ठाकुर और IAS मनीष रंजन के ठिकानों पर ED का छापा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं