पति ने की पत्नी और 2 बच्चों की हत्या, 2 बच्चे गंभीर [Husband kills wife and 2 children, 2 children seriously injured]

2 Min Read

आरोपी बोला-मानसिक संतुलन बिगड़ गया था

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम में रविवार रात एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना को अंजाम परिवार के मुखिया 40 वर्षीय कुंवर टुडू ने दिया। मृतकों में उसकी पत्नी माईनो टुडू, 12 वर्षीय पुत्र सागेन टुडू और 14 वर्षीय पुत्र सागुन टुडू शामिल हैं।

तीनों की हत्या कुल्हाड़ी से की गई है। घटना मुसाबनी थाना क्षेत्र स्थित गोहला पंचायत के फुलझड़ी खड़िया साईं गांव की है।

गंभीर बच्चों को रिम्स रेफर किया गयाः

वहीं, घटना में कुंवर टुडू के 8 वर्षीय पुत्री मालती टुडू और 4 वर्षीय पुत्र मंगल टुडू भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें पहले एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर और फिर स्थिति बिगड़ने पर रिम्स, रांची रेफर किया गया है।

आरोपी को गिरफ्तारः

पुलिस ने आरोपी कुंवर टुडू को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। पूछताछ के दौरान कुंवर टुडू ने पुलिस को बताया कि रविवार देर रात उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था, जिसके चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया।

सोते हुए परिवार पर किया कुल्हाड़ी से वारः

यह घटना रात करीब 2 बजे की है, जब कुंवर टुडू की पत्नी और बच्चे भोजन कर सो चुके थे। इसी दौरान आरोपित ने सोई अवस्था में कुल्हाड़ी से सभी के सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे पत्नी और दो बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं।

इसे भी पढ़ें

रांची में युवती की निर्मम हत्या, झाड़ियों में मिला शव

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं