नगड़ी में ननबैंकिंग कंपनियों के खिलाफ सैकड़ों जमाकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन [Hundreds of depositors protest against non-banking companies in Nagari]

2 Min Read

नगड़ी। नगड़ी में बुधवार को झारखंड नवनिर्माण दल और ननबैंकिंग कंपनी पीड़ित मंच के नेतृत्व में सैकड़ों जमाकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

बांदे उरांव और आनंद साहू के संयुक्त नेतृत्व में नगड़ी बाजारटांड़ से एक जोशपूर्ण जुलूस निकाला गया, जिसमें “खून-पसीने की कमाई का भुगतान जल्द करो” जैसे नारे गूंजते रहे।

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और राज्य सरकार से उनकी मेहनत की कमाई को सूद सहित जल्द लौटाने की मांग की।

यह जुलूस नगड़ी प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचा, जहां सहारा इंडिया सहित कई ननबैंकिंग कंपनियों में फंसे लोगों की जमा पूंजी को वापस दिलाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को एक सूत्रीय मांग-पत्र भेजा गया।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए झारखंड नवनिर्माण दल के केंद्रीय संयोजक विजय सिंह ने सरकार पर गरीबों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ननबैंकिंग कंपनियों में फंसे पैसे की वापसी के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि 11 सितंबर 2024 को मुख्यमंत्री के समक्ष रांची में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाग लें।

झारखंड आंदोलनकारी और थर्ड फ्रंट के कोषाध्यक्ष अब्दुल खालिक ने भी आंदोलन को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। प्रदर्शन के दौरान प्रकाश उरांव और अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे।

इस मौके पर मांगा उरांव, बसंत बड़ाईक, रामलखन साहू, बिगु खालखो, नीरज सिंह, मनोज तिर्की, सुरेंद्र नायक, कयूम अंसारी, पुष्पा उरांव, गीता पांडे, किरण उरांव, मंजू देवी, गीता कुजूर समेत सैकड़ों महिला और पुरुष उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें

नगड़ी प्रखंड में आपकी सरकार आपके द्वार शिविर में पहुंचे सैकड़ों लोग

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं