हावड़ा-रांची इंटरसिटी का टाइम बदला

1 Min Read

कोलकाता। हावड़ा से रांची और रांची से हावड़ा के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 18628 रांची हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस का भी समय बदल गया है।

रांची हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस अब रांची से सुबह 5.20 में प्रस्थान करेगी। मुरी सुबह 6.20 आगमन 6.22 प्रस्थान, झालदा-6.39 आगमन और 6.40 प्रस्थान, बोकारो 7.35 आगमन, 7.40 बजे प्रस्थान करेगी।

पहले यह ट्रेन सुबह 6 बजे रांची से खुलती थी। इस ट्रेन के समय में बदलाव के कारणों की जानकारी नहीं दी गई है।

टाटा पहुंचने वाली ट्रेनो के समय मे भी परिवर्तन

बरकाकाना से टाटा आने वाली ट्रेन संख्या 08152 बरकाकाना -टाटानगर एक्सप्रेस अब टाटानगर सुबह 10.35 पहुंचेगी। यह भी 18 मार्च से प्रभावी होगा।

वहीं ट्रेन संख्या 18102 जम्मूतवी- टाटानगर एक्सप्रेस अब सुबह 10.20 मिनट पर टाटानगर पहुंचेगी। यह भी प्रभावी 18 मार्च से होगा।

जबकि ट्रेन संख्या 12833 अहमदाबाद हावड़ा एक्सप्रेस अब टाटानगर सुबह 9.28 में आकर 9.38 में प्रस्थान कर जाएगी। वही गाड़ी संख्या 18112 बेंगलुरु टाटानगर एक्सप्रेस अब टाटानगर दिन 11.20 आएगी।

इसे भी पढ़ें

हटिया-टाटा एक्सप्रेस का बदला समय

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं