रांची, एजेंसियां। जेपीएससी ने सिविल सेवा पीटी के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 17 मार्च को जेपीएससी प्रीलिम्स की परीक्षा होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी।
पहली पाली 10 से 12 बजे तक होगी। इसके लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 9 बजे है। दूसरी पाली की परीक्षा 2 से 4 बजे तक होगी।
ऐसे करे डाउनलोड
1 परीक्षार्थी सबसे पहले JPSC की ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं।
2 इसके बाद होमपेज पर एडमिट कार्ड लिंक होगा, उसपर क्लिक करें।
3 अब मांगी गई जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डाले।
4 इसके बाद एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर दिखाई देगा.उसे डाउनलोड कर कर सकते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें। यदि गलत जानकारी हो तो आयोग से सुधार करवायें।
परीक्षा में जाने से पहले सभी नियमों का पालन करना जरूरी है। उम्मीदवार किसी भी तरह का कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर नहीं जा सकते हैं। कपड़े सामान्य और हल्के पहने।
इसे भी पढ़ें








