Gaming > Newsझारखंड कैसे बनता गया भाजपा का मजबूत किला 20 साल में 1 से 12 तक के सफर पर एक नजर

झारखंड कैसे बनता गया भाजपा का मजबूत किला 20 साल में 1 से 12 तक के सफर पर एक नजर

रांची। जब झारखंड एकीकृत बिहार का हिस्सा हुआ करता था, तब भी 90 के दशक में यहां बीजेपी शानदार प्रदर्शन करती रही। खास तौर पर 1992 में बाबरी मस्जिद घटना के बाद भाजपा एक तरह से झारखंड में छा गई थी। पर 2000 में झारखंड अलग राज्य गठन के बाद यहां भाजपा की हालत पतली हो गई।

पार्टी दो लोकसभा चुनाव में एक सीट पर सिमटी रही। पर आज झारखंड भाजपा को अपनी 14 में से 12 सीटें दे रहा है। पर झारखंड अलग राज्य में भाजपा का 1 से 12 सीटों तक पहुंचने का सफर आसान नहीं रहा है। इस दौरान पार्टी ने काफी उतार और चढ़ाव देखे हैं। आइए डालते हैं भाजपा के इस सफर पर एक नजर।

झारखंड में हुए पिछले चार लोकसभा चुनावों में काफी बदलवा देखने को मिलता रहा है। फिलहाल यहां भाजपा का 14 में से 11 सीटों पर कब्जा है। एक सीट पर एनडीए की पार्टनर आजसू पार्टी के पास है। यानी एनडीए के खाते में 12 सीटें हैं।

एक-एक सीट कांग्रेस-झामुमो के पास है। हालांकि अब कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा भी भाजपा में शामिल हो गई हैं। झारखंड अलग राज्य बनने के बाद 2004 में हुए पहले लोकसभा चुनाव में भाजपा को सिर्फ एक सीट ही मिली थी। इसके बाद यह सफर 12 सीटों तक पहुंच गया।

इस बार भाजपा के लिए अपने सीटों को बचाना और वोट आंकड़े को बनाए रखना चुनौती होगी। इसका बड़ा कारण पार्टियों के समीकरण में आया बदलाव बताया जा रहा है। पिछली बार बाबूलाल मरांडी की पार्टी झाविमो यूपीए का हिस्सा थी। इस बार मरांडी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं।

हालांकि, महागठबंधन में लगभग वही पार्टियां शामिल हैं, जो 2019 में साथ थीं। इनमें झामुमो, कांग्रेस, राजद और वामदल शामिल हैं। इस बार माले भी महागठबंधन का हिस्सा है। यह एनडीए के लिए चुनौती होगी।

2004 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सिर्फ एक सीट मिली थी। जबकि, कांग्रेस ने छह, झामुमो ने चार, राजद ने दो और सीपीआई ने एक सीट जीती थी। लेकिन, 2009 के चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन शानदार रहा और जीत का आंकड़ा 8 सीट तक पहुंच गया।

झामुमो दो और कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मिली। इस चुनाव में झाविमो ने भी एक सीट जीती। मतदाताओं ने दो निर्दलीय प्रत्याशी को भी चुना। इसके बाद आया नरेंद्र मोदी का दौर। साल 2014 के चुनाव से पहले ही नरेंद्र मोदी नेता मान लिये गये थे।

जनता भी 10 साल यूपीए और मनमोहन सिंह की सरकार को देखने के बाद बदलाव देखना चाहती थी। यही वो साल था जब बदलाव की बयार बह चली थी। हालांकि 2014 के चुनाव के दिन तक अंडर करंट का किसी को पता तक नहीं चला।

विशेषज्ञ अनुमान ही लगाते रहे और भाजपा ने अकेले ही देश में सरकार बनाने का जरूरी आंकड़ा छू लिया। झारखंड भी इससे अछूता नहीं रहा। यहां 2014 के चुनाव में भाजपा ने 14 में से 12 सीटें जीत लीं।

वहीं, झामुमो को दो सीटें मिली। कांग्रेस व झाविमो का खाता भी नहीं खुला। 2019 के मोदी लहर में भाजपा ने फिर 11 सीटें जीतीं। उसकी सहयोगी आजसू ने एक सीट जीती। कांग्रेस-झामुमो के खाते एक-एक सीटें आईं।

झारखंड अलग राज्य बनने से पहले 1996 के लोकसभा चुनाव में भाजपा 13 सीटें जीतीं। 1998 के चुनाव में 14 में से 12 सीटों पर भाजपा को कामयाबी मिली। 1999 में भी 14 में से 11 सीटें भाजपा के खाते में गईं। पर, अलग राज्य बनाने के बाद 2004 के चुनावों में भाजपा को मात्र एक सीट मिली। कोडरमा सीट (सामान्य) से बाबूलाल मरांडी ने जीत दर्ज की।

इसे भी पढ़ें

मौसमः झारखंड में 21 मार्च तक बारिश का अलर्ट

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Vedic Almanac: l वैदिक पंचांग l दिनांक – 25 नवम्बर 2025, मंगलवार l

Vedic Almanac: दिनांक - 25 नवम्बर 2025दिन - मंगलवारविक्रम संवत...

Ethiopia volcano eruption 2025: इथियोपिया में फटे ज्वालामुखी का राख 4300 किमी दूर दिल्ली तक पहुंचा, कई उड़ानें रद्द

Ethiopia volcano eruption 2025: अदीस अबाबा, एजेंसियां। इथियोपिया का हेली...

Surajbhan Singh: सूरजभान सिंह-उम्र के साथ चढ़ता गया गुनाहों का सूरज

Surajbhan Singh: सूरजभान सिंह डॉन, बाहुबलियों और अपराधियों की जिक्र...

PM Modi: PM मोदी को गाली देने वाला शख्स गिरफ्तार, पंचर की दुकान चलाता था आरोपी

PM Modi: नई दिल्ली,एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी...

Today horoscope: आज का राशिफल 25 नवंबर 2025 , मंगलवार

Today horoscope:  मेष राशि - उन भावनाओं को पहचानें, जो...

Hong Kong fire: मृतकों की संख्या 128 पहुंची, तलाशी अभियान अंतिम चरण में

Hong Kong fire: हांगकांग, एजेंसियां। हांगकांग के ताई पो क्षेत्र में वांग फुक कोर्ट स्थित रिहायशी इमारतों में लगी भीषण आग में मृतकों की...

Palamu police action: 700 बोतल अवैध शराब जब्त, बोलेरो चालक गिरफ्तार

Palamu police action: पलामू। पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के नारायणपुर बाजार में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।...

JEE Main 2026: जेईई मेन 2026 में रिकॉर्ड तोड़ रजिस्ट्रेशन,पिछले साल के मुकाबले 1 लाख से अधिक आवेदन

JEE Main 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2026 ने इस बार नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है।...

WPL 2026: WPL 2026 मेगा ऑक्शन में MI टीम में पुराने खिलाडियों की हुई घर वापसी

WPL 2026: मुंबई, एजेंसियां। WPL 2026 मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस (MI) ने अपनी 2025 की विजेता टीम के अधिकतर खिलाड़ियों को दोबारा अपनी टीम...

Chirag Paswan: तबीयत खराब होने के कारण चिराग पासवान नहीं पहुंच सके स्थापना दिवस पर पार्टी ऑफिस

Chirag Paswan: पटना, एजेंसियां। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 28 नवंबर को पटना के बापू सभागार में अपना 25वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम...

Abhishek Banerjee: चुनाव आयोग से मिलेगी TMC सांसदों की टीम, अभिषेक बनर्जी की मांग: बैठक का प्रसारण लाइव हो

Abhishek Banerjee: कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और इसी बीच एसआईआर (SIR) प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक टकराव तेज हो गया...

Delhi Police Recruitment 2025: SSC ने जारी किया दिल्ली पुलिस भर्ती 2025 का एग्जाम शेड्यूल, कॉन्स्टेबल से लेकर AWO/TPO...

Delhi Police Recruitment 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली पुलिस भर्ती 2025 का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। कर्मचारी...

Azam Khan: आजम खान को बड़ी राहत, 7 साल पुराने टिप्पणी मामले में कोर्ट ने किया बरी

Azam Khan: लखनऊ, एजेंसियां। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को एक पुराने और चर्चित मामले में बड़ी राहत मिली है। अमर सिंह की...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles