सुदेश महतो और सीपी सिंह का आवंटन रद्द करेगा आवास बोर्ड [Housing Board will cancel the allotment of Sudesh Mahato and CP Singh]

3 Min Read

रांची। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो और रांची के विधायक सीपी सिंह के भूखंड का आवंटन झारखंड राज्य आवास बोर्ड रद्द करेगा।

दरअसल आवास बोर्ड ने 294 आवंटियों की सूची बनाई है जिन्हें भूखंड, फ्लैट खाली करने को कहा गया है।

उन 294 आवंटियों में आजसू प्रमुख सुदेश महतो, विधायक सीपी सिंह और प्रसिद्ध डॉक्टर जीतेंद्र कुमार सिंह भी शामिल हैं।

सुदेश महतो को भूखंड का इस्तेमाल पार्टी कार्यालय व डॉ जीतेंद्र कुमार सिंह को ऑफिस के रूप में करने के लिए नोटिस दिया गया है।

सीपी सिंह पर गलत तरीके से भूखंड आवंटित कराने का आरोप लगाते हुए नोटिस दिया गया है।

डॉ जीतेंद्र कुमार सिंह व सीपी सिंह को बोर्ड ने एक-एक बार नोटिस दिया है। जबकि सुदेश महतो को तीन बार नोटिस दिया जा चुका है।

294 आवंटियों को नोटिस

आवास बोर्ड ने हरमू, अरगोड़ा व बरियातू आवासीय कॉलोनी में भूखंड, मकान या फ्लैट का अवैध या व्यवसायिक उपयोग करने वाले 294 आवंटियों की सूची बनाई है। जिसमें उच्च आय वर्गीय 64, मध्यम आय वर्गीय 120, अल्प आय वर्गीय 57, कमजोर आय वर्गीय 17, अन्य 36 फ्लैट व भूखंड शामिल हैं। सभी को मुख्यालय स्तर से नोटिस जारी कर आवंटन रद्द करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सभी को बोर्ड की संपत्ति खाली करने को कहा गया है।

आवासीय परिसर का हो रहा व्यावसायिक इस्तेमाल

बोर्ड के आवासीय उपयोग के लिए चिह्नित भूखंड व फ्लैटों का धड़ल्ले से व्यावसायिक इस्तेमाल हो रहा है।

सूची के मुताबिक आवंटियों द्वारा आवासीय भूखंडों व फ्लैटों में बैंक, अस्पताल, दुकान, ऑफिस, गैरेज, क्लीनिक, शो-रूम, कोचिंग, पौधों की नर्सरी, कार वॉशिंग सेंटर, सहकारी समिति, गोदाम, स्कूल, होटल, लैब, पार्लर, कबाड़ी दुकान, ट्रांसपोर्ट जैसे व्यावसायिक कार्यों का अवैध संचालन किया जा रहा है।

इन आवंटियों का भूखंड आवंटन होगा रद्द

देवंती देवी, धर्मनाथ प्रसाद, लक्ष्मी नारायण ओझा, माधव शर्मा, जगदीश शरण गुप्ता, संगीता अंबष्ठ, एसके महतो, अजीत कुमार सहाय, बच्चा चौबे, राजकिशोर सिंह, एनसी महरोत्रा, ओमप्रकाश गुप्ता, गिरि तिर्की, अच्युत्यानंद सिन्हा, आरबी जायसवाल, आत्मानंद प्रसाद, ब्रिगेडियर नर्वदेश्वर दयाल, हरिहर प्रसाद सिन्हा, राजेंद्र प्रसाद सिंह, सत्येंद्र कुमार, बिहारी लाल गुप्ता, डॉ त्रिवेणी मिश्र, गंगा शंकर भगत, रघुनंदन मिश्र, गंगा सागर भगत, सुरेंद्र कुमार सिंह, सविता वर्मा, योगेश चंद्र, रानी सिंह, अतुल प्रसाद, आरएन शर्मा, सुभाष कुमार, वीरेंद्र कुमार सिंह, चितरंजन सिंह, सीएच भंडारी, वीरेंद्र लाल श्रीवास्तव, इभा रानी सिंह, शिवशंकर सिंह, नरसिम्हा शर्मा, राजेंद्र प्रसाद मंडल, अरुण कुमार, सर्वानंद प्रसाद, अनिल कुमार सिंह, अशोक कुमार, कृष्ण मुरारी प्रसाद, कृष्ण बल्लभ प्रसाद सिंह, दिवाकर प्रसाद जायसवाल, अशोक कुमार सिंह, महेंद्र नाथ झा, योगेंद्र प्रसाद बक्शी, कृष्ण बल्लभ मिश्र, डॉ त्रिवेणी मिश्र, वीरेंद्र लाल श्रीवास्तव, नित्यानंद प्रसाद आदि।

इसे भी पढ़ें

झामुमो-आजसू के उड़े होश

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं