पीएम मोदी के बयान पर गरमाया सदन, कार्यवाही स्थगित

2 Min Read

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर शनिवार को झारखंड विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ।

सत्ता पक्ष के विधायकों ने पीएम के बयान को लेकर जमकर बवाल काटा। हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के विधायकों ने इसे झारखंड का अपमान बताते हुए हंगामा किया। वे प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बयान वापस लेने की मांग कर रहे थे।

उनका कहना था कि प्रधानमंत्री ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन का अपमान किया है।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड दौरे पर 1 मार्च को धनबाद पहुंचे थे। वहां उन्होंने हजारों करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात राज्य को दी। हर्ल प्लांट का उद्घाटन भी किया।

इस दौरान पीएम ने जेएमएम और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधा था। पीएम ने कहा कि जेएमएम का मतलब जमकर खाओ।

उन्होंने कहा कि झारखंड में जितने नोटों के ढेर मिले वह तो उन्होंने आजतक नहीं देखे। जवाब में जेएमएम ने भी पलटवार किया था।

जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि पीएम ने धनबाद में भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को लेकर बड़ी-बड़ी बातें कहीं।

वहां उनका राजनीतिक प्रवचन भी हुआ। हम सब जानते हैं कि भाजपा का मतलब भरपूर जियो पूंजीपतियों है।

इसे भी पढ़ें

डराता है यह आंकड़ा, 1.25 करोड़ बच्चे-किशोर मोटापे के शिकार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं